About Us
LPS GROUP OF INSTITUTE AND MEDICAL SCIENCE,BUDAUN ROAD AONLA, BAREILLY
एल. पी. एस मेडिकल कॉलेज का संक्षिप्त परिचय
बरेली जनपद की तहसील आँवला में आँवला-कुँवर गाँव बदायूँ रोड पर पुरैना बस स्टैंड से 1 किलोमीटर आगे स्थित है उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान देने वाला एल. पी. एस मेडिकल कॉलेज पनवड़िया आँवल बरेली के शान्त तथा प्राकृक्ति सौन्दर्य से भरपूर सुरम्य वातावरण में स्थित है। कॉलेज के संस्थापक श्री लक्ष्मण प्रसाद फौजीदेश सेवक के साथ कुशल राजनीतिज्ञ भी है जिन्होने आर्मी में 16 साल देश की सेवा करने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी सेवा प्रदान कर रहे है। जिन्होने सर्वप्रथम आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद बाबा हरदेव सिंहइण्टर कॉलेज लभारी आँवला बरेली की स्थापना की जो वर्तमान में कक्षा 1 से 12 तक की यू.पी. बोर्ड से मान्यता प्रदान है। उसके बाद बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए जवाहर लाल लोधी पी. जी. कॉलेज मदकरा जगन्नाथपुर आँवला बरेली की स्थापना की जिसमें वर्तमान में लगभग 3000 लड़के-लड़कियाँ शिक्षा गृहण कर रहे है। इसके उपरान्त पी. जी. कॉलेज के बराबर में ही एम.के.डी. इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना की जिसमें वर्तमान में लगभग 2000 लड़के लड़कियाँ कक्षा 1 से 12 तक इंग्लिश मीडियम से शिक्षा गृहण कर रहे है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना के पीछे निहित उद्देश्य जो छात्र-छात्राएँ मेडिकल कोर्स की शिक्षा गृहण करने के लिए घर से दूर नहीं जा पाते थे उन्हें उनके ही क्षेत्र में मेडिकल कोर्स की कम पैसो में अच्छी शिक्षा गृहण कराना था जिससे की किसी भी छात्र/छात्राओं का मेडिकल कोर्स करने के लिए उनका सपना अधूरा न रहें। इसी को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज में छात्र/छात्राओं को उत्तम व रोजगार परख शिक्षा देना हमारा सकल्प है मेडिकल कॉलेज प्रबन्ध समिति सभी क्षेत्रीय नागरिकों एवं अभिभावकों को आश्वस्त करती है कि मेडिकल कॉलेज छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य हेतु कृत संकल्प रहेगा।